car
India Coronavirus News Updates: देश में कोरोना के 37,724 नए मरीज, 24 घंटे में 28,472 हुए ठीक
नई दिल्ली, एएनआइ। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11.92 लाख के पार पहुंच गई है। बीते 24 घेटों के दौरान 37,724 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 28,472 मरीज पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं। देश में वायरस से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर साढ़े सात लाख हो गई है। देश में अब तक 63.13 प्रतिशत लोगों ने ठीक हो चुके हैं। यह लगातार सातवां दिन है जब कोरोना वायरस के मामले 30 हजार से अधिक दर्ज किए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 37,724 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 648 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 11 लाख 92 हजार 915 हो गई है। इसमें से 4,11,133 एक्टिव मामले हैं, जबकि 7 लाख 53 हजार 050 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में अब तक कुल 28,732 लोगों की जान जा चुकी है।
पिछले 24 घंटों में हुई 648 मौतों में से महाराष्ट्र में 246 लोगों की मौत हुई है, तमिलनाडु में 75, आंध्र प्रदेश में 62, कर्नाटक में 61, उत्तर प्रदेश में 37, पश्चिम बंगाल में 35, गुजरात में 34, दिल्ली में 27, मध्य प्रदेश में 18, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर और राजस्थान से 9-9 लोगों की मौत हुई है। जबकि तेलंगाना में साथ, ओडिशा में छह, छत्तीसगढ़ में चार, गोवा में तीन, झारखंड में दो जबकि केरल, पुडुचेरी, पंजाब और त्रिपुरा में एक-एक लोगों की जान गई है।